More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन आयोजित, पत्रकारों की भूमिका को सराहा गया

    अलवर में श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन आयोजित, पत्रकारों की भूमिका को सराहा गया

    सम्मेलन में अलवर प्रशासन ने पत्रकारों के योगदान को बताया लोकतंत्र की ताकत

    अलवर। शहर के जन सूचना एवं संपर्क केंद्र में बुधवार को श्रमजीवी पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मीडिया और प्रशासन के बीच समन्वय को मजबूत करने पर जोर दिया गया।

    कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला रहे। एसपी सुधीर चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जो हर परिस्थिति में निष्पक्षता के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं।

    एसपी ने कहा कि पुलिस और पत्रकारों के बीच बेहतर तालमेल से समाज में पारदर्शिता और विश्वास को मजबूती मिलती है। उन्होंने मीडिया की जिम्मेदारी को लोकतंत्र के लिए अहम बताया।

    जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला ने कहा कि प्रशासन और मीडिया एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में पत्रकारों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

    सम्मेलन के दौरान पत्रकारों ने अपने अनुभव साझा किए और मीडिया से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और चुनौतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

    कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी प्रशासन और मीडिया के बीच सकारात्मक सहयोग बनाए रखने की बात कही।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here