योजना के तहत कठूमर में SBI द्वारा नॉमिनी को मिला आर्थिक सुरक्षा का चेक
कठूमर। भारतीय स्टेट बैंक परिसर में सामाजिक सुरक्षा की प्रतिबद्धता निभाते हुए प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपये का बीमा चेक नॉमिनी को सौंपा गया।
कार्यक्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक अविनाश अवस्थी ने नॉमिनी वर्षा मीना को 2 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान क्षेत्रीय महासचिव ओमपाल सिंह भी उपस्थित रहे।
शाखा प्रबंधक रवि मीना ने बताया कि बैंक के ग्राहक घनश्याम मीना के निधन के बाद उनकी नॉमिनी को योजना के तहत यह आर्थिक सहायता दी गई। यह योजना कठिन समय में परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है।
इस अवसर पर उपशाखा प्रबंधक शुभम शर्मा सहित शिवराम मीना, हिमांशी शर्मा, सुग्रीव सिंह, शैलेंद्र चौधरी और रवि शर्मा मौजूद रहे।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की योजनाएं आमजन को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को मजबूत बनाती हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


