More
    Homeअलवरराजगढ़राजगढ़ में हत्या का मामला: मां ने 4 वर्षीय बेटी का गला...

    राजगढ़ में हत्या का मामला: मां ने 4 वर्षीय बेटी का गला घोंटकर ली जान

    दिल दहला देने वाली हत्या की घटना, मां ने खुद पर भी किया हमला, हालत गंभीर

    राजगढ़। अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के पुराना राजगढ़ में शुक्रवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपनी ही चार वर्षीय मासूम बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसके बाद खुद पर धारदार हथियार से हमला कर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

    जानकारी के अनुसार, घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह परिवार के सदस्य बच्ची को स्कूल भेजने के लिए जगाने पहुंचे। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। जब दरवाजा खोला गया तो अंदर का दृश्य देख सभी के होश उड़ गए।

    परिजनों के अनुसार, कमरे के अंदर शीला सैनी घायल अवस्था में थी और उसके दोनों हाथों पर कट के निशान थे। वहीं चार वर्षीय मासूम गरीमा सैनी बेहोश हालत में पड़ी हुई थी। बच्ची के गले पर चोट के स्पष्ट निशान दिखाई दे रहे थे, जिससे गला घोंटने की आशंका जताई गई।

    परिजन तत्काल मां और बेटी को राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद चार वर्षीय गरीमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल शीला सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    मृतका के ताऊ सूरज सैनी ने बताया कि वे सभी एक ही मकान में रहते हैं। शुक्रवार सुबह करीब 6 बजे उन्होंने अपने भाई संतोष के बच्चों को स्कूल जाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन काफी देर तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो यह दर्दनाक घटना सामने आई।

    सूरज सैनी ने आरोप लगाया है कि शीला सैनी ने ही अपनी बेटी का गला दबाकर उसकी हत्या की है। इस संबंध में उन्होंने राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी है।

    घटना की सूचना मिलते ही राजगढ़ थानाधिकारी राजेश मीना पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

    फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, जिसमें पारिवारिक विवाद और मानसिक स्थिति जैसे बिंदुओं को भी शामिल किया जा रहा है।

    यह घटना न केवल मानवता को झकझोर देने वाली है, बल्कि समाज में बढ़ते पारिवारिक तनाव और मानसिक दबाव की गंभीरता को भी उजागर करती है। स्थानीय लोग इस घटना से स्तब्ध हैं और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here