More
    Homeराजस्थानजयपुरउद्घाटन से पहले बड़ा हादसा , पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग

    उद्घाटन से पहले बड़ा हादसा , पचपदरा रिफाइनरी में लगी आग

    CDU यूनिट में आग से मचा हड़कंप, समय रहते सभी कर्मचारी सुरक्षित निकाले गए

    बालोतरा। जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में उद्घाटन से एक दिन पहले आग लगने की घटना सामने आई है। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे रिफाइनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में अचानक आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    धुएं का गुबार उठते ही कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए फायर सेफ्टी सिस्टम को तुरंत सक्रिय कर दिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

    सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया और सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

    अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ही नुकसान का सही आकलन किया जा सकेगा और इसके कारणों की जांच की जाएगी। घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

    बालोतरा के पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना अत्यंत गंभीर और चिंताजनक है।

    प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा है कि  कांग्रेस द्वारा बनाई गई इस रिफाइनरी का उद्घाटन करने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी यहां आ रहे हैं, और उससे एक दिन पहले इस तरह की घटना सरकार की जल्दबाजी की व्यवस्थाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।कांग्रेस की इस महत्वपूर्ण परियोजना को भाजपा ने वर्षों तक अटकाए रखा, जिससे इसकी लागत भी दोगुनी हो गई, इससे लगता है कि अभी भी रिफायनरी का कार्य पूर्ण नहीं हुआ है और जल्दबाजी में प्रचार के लिए इसका उद्घाटन करवाया जा रहा है।

    मुख्यमंत्री जी यदि दिखावे की झूठी मार्केटिंग से समय निकालते, तो शायद इतनी अहम परियोजना के आसपास सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक नहीं होती। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि सरकार की गंभीर लापरवाही का परिणाम है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here