More
    Homeराजस्थानअलवरनजर बगीची में स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण शिविर शुरू

    नजर बगीची में स्काउट-गाइड का प्रशिक्षण शिविर शुरू

    जीवन कौशल सिखाने वाला शिविर, जिलेभर से स्काउटर-गाइडर ले रहे भाग

    अलवर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में अलवर के नजर बगीची में फ्लॉक लीडर, गाइड कैप्टन, रेंजर लीडर, कब मास्टर, स्काउट मास्टर और रोवर लीडर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर 22 अप्रैल तक चलेगा, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में स्काउटर-गाइडर भाग ले रहे हैं।

    शिविर में 29 फ्लॉक लीडर, 19 गाइड कैप्टन, 12 रेंजर लीडर, 34 कब मास्टर, 21 स्काउट मास्टर और 9 रोवर लीडर शामिल होकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

    शिविर संचालक श्रीमती विजयलक्ष्मी रोहिल्ला ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जीवन को सुसंगठित एवं अनुशासित बनाना है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जीवन कौशल सिखाए जा रहे हैं।

    प्रशिक्षकों द्वारा शिविरार्थियों को मैपिंग, पायनियरिंग, फर्स्ट एड, कैंपक्राफ्ट, ध्वज शिष्टाचार तथा आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण सत्रों में व्यवहारिक अभ्यास पर विशेष जोर दिया जा रहा है, जिससे प्रतिभागी वास्तविक परिस्थितियों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

    इस शिविर में पूरे अलवर जिले के स्काउटर, गाइडर एवं सहायक आचार्य उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

    शिविर में प्रशिक्षक के रूप में अनूप सिंह, दारा सिंह, दिनेश चंद्रभान, दिनेश शर्मा, मानसिंह और बनवारीलाल सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here