More
    Homeराजस्थानअलवरमॉक ड्रिल–ब्लैकआउट: ‘ब्लैकआउट’ से जागरूकता, ‘ब्लैकआउट’ से सुरक्षा का अभ्यास

    मॉक ड्रिल–ब्लैकआउट: ‘ब्लैकआउट’ से जागरूकता, ‘ब्लैकआउट’ से सुरक्षा का अभ्यास

    मॉक ड्रिल–ब्लैकआउट: सायरन बजते ही लाइट बंद करें, प्रशासन के निर्देशों का करें पालन

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने नागरिक सुरक्षा तैयारियों के तहत 21 अप्रैल को बाहरी/हवाई आक्रमण से बचाव के लिए मॉक ड्रिल एवं ब्लैक आउट के पूर्व अभ्यास की जानकारी दी है। यह मॉक ड्रिल शाम 6:30 बजे बाबू शोभाराम राजकीय कला महाविद्यालय में आयोजित होगी, जबकि ब्लैक आउट शाम 7:45 बजे से महाविद्यालय के आसपास के सीमित क्षेत्र—कर्मचारी कॉलोनी, अशोक विहार और रेलवे पुलिया के निकट क्षेत्रों—में किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि निर्धारित क्षेत्र में सायरन बजाकर ब्लैक आउट की सूचना दी जाएगी। सायरन सुनते ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे बिना घबराए अपने घरों, प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और वाहनों की लाइट बंद कर सहयोग करें और अनावश्यक बाहर न निकलें।

    प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार ब्लैक आउट के दौरान माचिस, टॉर्च, मोबाइल फ्लैश या किसी भी प्रकार की रोशनी का उपयोग न करें। यदि कहीं से प्रकाश बाहर आता दिखे तो उसे काले कागज से ढक दें। सड़क पर चल रहे वाहन तुरंत किनारे खड़े कर उनकी लाइट बंद कर दें।

    जिला कलक्टर ने बताया कि ड्रोन या हवाई हमले की स्थिति में 2 मिनट तक ऊंची-नीची आवाज में सायरन खतरे का संकेत देगा, जबकि खतरा टलने पर 2 मिनट तक एक समान ध्वनि में सायरन बजाया जाएगा। नागरिकों को अफवाहों से बचने, प्रशासन के निर्देशों का पालन करने और सुरक्षित स्थानों की पूर्व जानकारी रखने की सलाह दी गई है।

    इसके अलावा लोगों से तीन दिन का पानी व सूखा भोजन, प्राथमिक चिकित्सा किट, टॉर्च, अतिरिक्त सेल और जरूरी दस्तावेज तैयार रखने की अपील की गई है। किसी संदिग्ध वस्तु को न छुएं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

    नागरिक सुरक्षा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0144-2338000 एवं मोबाइल नंबर 8290026219 पर संपर्क किया जा सकता है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here