More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने...

    भोपाल मंडल के ‘सेफ्टी हीरोज’: डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।

    भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी द्वारा सतर्कता, सूझबूझ एवं त्वरित कार्रवाई से संभावित दुर्घटनाओं को टालने वाले 06 रेलकर्मियों को “संरक्षा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

    मंडल के विभिन्न सेक्शनों में कार्यरत कर्मचारियों ने समय रहते तकनीकी खामियों एवं असामान्य परिस्थितियों की पहचान कर न केवल रेल संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित की, बल्कि यात्रियों की जान-माल की रक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन घटनाओं का संक्षिप्त विवरण निम्नानुसार है—

    1.    गुना के लोको पायलट श्री शिवचरण मीना एवं सहायक लोको पायलट श्री संदीप मीना द्वारा दिनांक 02.03.2026 को गुना–मक्सी सेक्शन में मालगाड़ी संचालन के दौरान गोलाई में ब्रेक बाइंडिंग/धुआं निकलने की असामान्यता को पहचानते हुए तत्काल कार्रवाई की गई, जिससे संभावित दुर्घटना को टाला गया। 
    2.    गुलाबगंज के प्वान्ट्समेन श्री सोनू कुशवाहा द्वारा दिनांक 17.03.2026 को गुलाबगंज स्टेशन पर मालगाड़ी के संचालन के दौरान करेज एवं वैगन स्टाफ द्वारा कोच में तकनीकी खराबी का पता लगाकर उसे समय रहते ठीक किया गया, जिससे सुरक्षित संचालन सुनिश्चित हुआ। 
    3.    पीलीघटा उप स्टेशन प्रबंधक श्री रमेश कश्यप द्वारा दिनांक 19.03.2026 को पिलिघटा स्टेशन (बीना–गुना सेक्शन) पर ट्रेन संख्या 20481 हमसफ़र एक्सप्रेस के पासिंग के दौरान स्टेशन स्टाफ ने ब्रेक बाईन्डिंग असामान्य स्थिति को पहचानकर त्वरित कार्रवाई की, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई। 
    4.    पीलीघटा उप स्टेशन प्रबंधक श्री लोकेश मीना द्वारा दिनांक 22.03.2026 को चलती मालगाड़ी में एक्सल की तकनीकी समस्या को समय रहते चिन्हित कर वैगन स्टाफ टीम द्वारा आवश्यक सुधार कार्य किया गया। 
    5.    विदिशा ट्रैकमेन श्री रामबाबू कुशवाहा द्वारा  दिनांक 22.03.2026 को कार्य के दौरान मालगाड़ी के ब्रेक ब्लाक में धुआ को समय रहते चिन्हित कर खामी को दूर कर सुरक्षित परिचालन सुनिश्चित किया गया।
    6.    इटारसी ट्रेन मेनेजर श्री हरी ओम लोवंशी द्वारा दिनांक 21.03.2026 को इटारसी–भोपाल सेक्शन के टिमरनी स्टेशन से ट्रेन संख्या 04151 कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्पेशल के पासिंग के दौरान गेटमैन एवं संबंधित स्टाफ ने एक्सल में असामान्य स्थिति को पहचानकर तत्काल सूचना दी और ट्रैफिक को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया गया। 

    इन सभी घटनाओं में संबंधित रेलकर्मियों की उच्च सतर्कता, कर्तव्यनिष्ठा एवं त्वरित निर्णय क्षमता सराहनीय रही।

    मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी ने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि “रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और ऐसे उदाहरण अन्य कर्मचारियों को भी प्रेरित करते हैं कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।”

    उन्होंने यह भी कहा कि भोपाल मंडल निरंतर सुरक्षित, संरक्षित एवं विश्वसनीय रेल संचालन हेतु प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

    इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री रोहित मालवीय, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री रामेन्द्र पाण्डेय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री विजय शंकर गौतम सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। 

    जन सम्पर्क अधिकारी,
    पश्चिम मध्य रेलवे, भोपाल

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here