More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशBhopal में CM हाउस के पास धरना देने पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर...

    Bhopal में CM हाउस के पास धरना देने पर सख्ती, पुलिस कमिश्नर का आदेश

    भोपाल: राजधानी भोपाल के मुख्यमंत्री निवास के आसपास के प्रमुख चौराहों पर अब धरना-प्रदर्शन करना भारी पड़ेगा। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बुधवार को एक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है।

    इन क्षेत्रों में लगा प्रतिबंध:

    पुलिस प्रशासन ने शहर के तीन सबसे महत्वपूर्ण चौराहों पर किसी भी प्रकार के विरोध-प्रदर्शन को प्रतिबंधित कर दिया है:

    1. पॉलिटेक्निक चौराहा

    2. आकाशवाणी चौराहा

    3. किलोल पार्क चौराहा

    सख्त कार्रवाई की चेतावनी

    आदेश के मुताबिक, इन क्षेत्रों में नियमों का उल्लंघन करने वालों या बिना अनुमति धरना देने वालों पर नियमानुसार कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह कदम वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here