प्रतिभा का सम्मान: उत्कृष्ट परिणाम पर 250 शिक्षक व 100 छात्राएं हुईं सम्मानित
अलवर। आर्य कन्या विद्यालय समिति द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों एवं प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम 10वीं एवं 12वीं कक्षाओं के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया।
समारोह का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे हवन के साथ किया गया। निदेशक कमला शर्मा ने समस्त विद्यालयों की प्रधानाचार्याओं को पीत वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानाचार्याओं ने शिक्षकों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन कुमार दवे (कुलगुरु, राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय, अलवर) ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान हमेशा होना चाहिए और बालिकाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए छात्राओं को सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समिति के अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता ने अपने उद्बोधन में बताया कि आर्य समाज विश्वभर में हजारों शिक्षण संस्थानों का संचालन कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।
समिति द्वारा समारोह में कुल 250 शिक्षकों और 100 प्रतिभावान छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम हासिल किए।
निदेशक कमला शर्मा ने विद्यालय की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को उनके शानदार परिणाम के लिए बधाई दी और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति, शिक्षाविद, अभिभावक, अध्यापिकाएं एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


