जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान नारी शक्ति अधिनियम को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना
अलवर। भाजपा जिला अलवर (दक्षिण) द्वारा अंबेडकर नगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर तीखा हमला बोला गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने इस कानून को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
पूर्व विधायक अनिता गुर्जर ने कहा कि भाजपा के लिए नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है, जबकि विपक्ष इसे केवल वोट बैंक के रूप में देखता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस महत्वपूर्ण कानून का विरोध विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
अनिता गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए यह क्रांतिकारी पहल की गई है, जो देश की आधी आबादी के लिए बड़ा उपहार है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि दशकों तक इस बिल को लंबित रखने के बाद अब इसके पारित होने पर अनावश्यक बाधाएं खड़ी की जा रही हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, मीना सैनी, शीला जांगिड़, सुमन चौधरी एवं अंजू शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


