More
    Homeदेशनागपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान, चार संतान में एक को...

    नागपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान, चार संतान में एक को आरएसएस को समर्पित करने की अपील

    बागेश्वर बाबा का बड़ा बयान, बोले- ‘चार बच्चे पैदा करें, एक संघ को समर्पित कर दें’

    नागपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने हिंदू परिवारों से अपील करते हुए कहा कि “चार संतानें पैदा करें, लेकिन उनमें से एक को राष्ट्र सेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को समर्पित करें।”

    यह बयान उस समय आया जब मंच पर मोहन भागवत, देवेंद्र फडणवीस और नितिन गडकरी जैसे वरिष्ठ नेता मौजूद थे। कार्यक्रम नागपुर में भारत दुर्गा मंदिर के शिलान्यास के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत शामिल हुए।

    अपने संबोधन में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ‘माला और भाला’ के संतुलन पर जोर देते हुए कहा कि समाज की सुरक्षा और विकास के लिए ‘शास्त्र’ और ‘शस्त्र’ दोनों का महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में आध्यात्म और शक्ति का संतुलन सदैव बना रहा है।

    उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि यदि केवल शांति और बांसुरी बजाने से समस्याओं का समाधान संभव होता, तो महाभारत जैसा युद्ध कभी नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि जब भी देश में संकट आता है, तो संघ के स्वयंसेवक अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा कार्यों में जुट जाते हैं।

    अपने संबोधन में उन्होंने नारी शक्ति के महत्व को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत में नारी को ‘माता’ के रूप में सम्मान दिया जाता है, जो देश की संस्कृति और परंपरा की विशेषता है।

    कार्यक्रम के दौरान दिए गए इस बयान को लेकर अब राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here