More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर के गायत्री नगर जैन मंदिर में भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, श्रद्धालुओं की...

    जयपुर के गायत्री नगर जैन मंदिर में भव्य वार्षिकोत्सव सम्पन्न, श्रद्धालुओं की रही भागीदारी

    जयपुर के त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव में अभिषेक, रथ यात्रा और भक्ति कार्यक्रम सम्पन्न

    जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर, गायत्री नगर (महारानी फार्म) में आयोजित त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव 26 अप्रैल को शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक, रथ यात्रा और भक्ति कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न हो गया। यह आयोजन 24 से 26 अप्रैल तक परम पूज्य आचार्य प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से सम्पन्न हुआ।

    समापन दिवस पर प्रातः 8 बजे दीपक बिलाला परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके पश्चात श्रीजी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। रथ यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने आरती उतारी और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

    अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि रथ यात्रा में महावीर जैन ने श्रीजी को रथ में विराजित किया, जबकि कैलाश छाबड़ा सारथी के रूप में रहे। शोभायात्रा में विभिन्न परिवारों और समाज के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

    मंदिर पहुंचने के पश्चात शिखर स्थित जिन बिम्बों का अभिषेक एवं शांति धारा की गई। इसके साथ ही सामूहिक पूजा में अष्टद्रव्य के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से पूजन किया।

    सांयकाल में सोधर्म इन्द्र अशोक मनीष बड़जात्या परिवार द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बैंड-बाजों के साथ श्रद्धालु बग्गी में सवार होकर मंदिर पहुंचे और सामूहिक आरती में भाग लिया।

    सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पंडित अजित शास्त्री द्वारा विधिवत सम्पन्न कराई गईं। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा एवं मंत्री राजेश बोहरा ने समाज के समक्ष अपनी गतिविधियों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह ने किया तथा अंत में सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here