विधायक ने हरी झंडी दिखाकर अभियान को किया रवाना, खुद रथ में सवार होकर दिया संदेश
कठूमर। राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को पंचायत समिति कार्यालय से ‘ग्राम विकास रथ’ को विधायक रमेश खींची ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस जन-जागरूकता अभियान की खास बात यह रही कि विधायक रमेश खींची स्वयं रथ में सवार होकर अभियान की शुरुआत करते नजर आए, जिससे कार्यक्रम को विशेष संदेश मिला।
पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ अभियान
रवानगी से पूर्व विधायक रमेश खींची ने विधिवत पूजा-अर्चना की और उसके बाद रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
एलईडी वैन से गांव-गांव पहुंचेगी जानकारी
‘ग्राम विकास रथ’ एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से विभिन्न ग्राम पंचायतों में जाकर राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ऑडियो-वीडियो के जरिए आमजन तक पहुंचाएगा। इससे ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे, इसलिए यह रथ हर गांव तक पहुंचेगा।
बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
इस अवसर पर तहसीलदार भानुप्रताप, विकास अधिकारी शिवराम मीणा, पूर्व चेयरमैन शेर सिंह मीणा, गोपेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष विक्रम शर्मा, सियाराम गुर्जर, गुड्डू सरपंच, रणवीर, रामचरण, समय सिंह, दीपा नेता सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


