मुख्यमंत्री से डेनमार्क राजदूत की शिष्टाचार भेंट, जल प्रबंधन व ऊर्जा क्षेत्रों में संभावनाएं तलाशी
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को डेनमार्क के राजदूत रासमस एबिल्डगार्ड क्रिस्टेंसन ने मुख्यमंत्री निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच प्रदेश में जल प्रबंधन, नवीकरणीय ऊर्जा और डेयरी क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
हरित विकास और सर्कुलर इकोनॉमी पर मंथन
बैठक में राज्य में हरित विकास को बढ़ावा देने के लिए सतत कृषि और सर्कुलर इकोनॉमी के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान दोनों ने इन क्षेत्रों में तकनीकी सहयोग और निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की।
यह मुलाकात राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास को नई दिशा देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


