More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में दिनदहाड़े चोरी, सरकारी मैनेजर का घर बना निशाना

    अलवर में दिनदहाड़े चोरी, सरकारी मैनेजर का घर बना निशाना

    सूने मकान में चोरी कर लाखों के गहने और बुलेट बाइक ले उड़े चोर

    अलवर। शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र स्थित भरत नगर में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में उनकी पोस्टिंग करनाल में है।

    जानकारी के अनुसार, अधिकारी एक सप्ताह की छुट्टी लेकर अपने गांव गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने घर की रेकी कर सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया।

    चोर घर से करीब 10 से 12 तोला सोना, लगभग 1 किलो चांदी, एक बुलेट बाइक और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस वारदात में कुल नुकसान का अनुमान करीब 15 से 16 लाख रुपये लगाया जा रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे आरोपियों की पहचान की जा सके। शुरुआती जांच में यह वारदात पूरी तरह योजनाबद्ध मानी जा रही है।

    घटना के बाद भरत नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए आमजन से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here