More
    Homeराजस्थानअलवरगर्मी में 181 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, एसीएस श्रेया गुहा के...

    गर्मी में 181 शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें, एसीएस श्रेया गुहा के सख्त निर्देश

    जयपुर में 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण, पानी-बिजली शिकायतों को प्राथमिकता देने के निर्देश

    जयपुर। ग्रीष्मकाल में पेयजल और विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रेया गुहा ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि 181 हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

    बुधवार को सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क 181 कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए श्रेया गुहा ने ऑनलाइन पोर्टल की कार्यप्रणाली और शिकायत निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन को समय पर राहत मिलनी चाहिए, खासकर गर्मी के मौसम में पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए।

    उन्होंने कहा कि शिकायत निस्तारण अधिकारियों को नियमित और सतत प्रशिक्षण दिया जाए, जिससे कार्य की गुणवत्ता में सुधार आए और आमजन की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके।

    उन्होंने लंबित और सत्यापनाधीन प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निपटाने के निर्देश दिए। पोर्टल पर अब तक 40.65 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं, जिनमें से करीब 38.86 लाख का निस्तारण किया जा चुका है, जबकि लगभग 1.80 लाख प्रकरण अभी भी लंबित हैं।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने 181 हेल्पलाइन के माध्यम से परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी शिकायतों की स्थिति जानी और फीडबैक लिया।

    उन्होंने भीलवाड़ा, खैरथल-तिजारा और डीडवाना-कुचामन जिलों से संबंधित शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि इनका प्राथमिकता से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

    इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और राजस्थान संपर्क 181 के कार्मिक भी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here