नरसिंह जन्मोत्सव पर विशेष पूजा-अर्चना, ध्वजारोहण और महाआरती
अलवर। शहर के हजूरी गेट स्थित प्राचीन नरसिंह मंदिर में गुरुवार को नरसिंह जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

मंदिर के महंत पंडित विवेकानन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रातःकाल ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद भगवान नरसिंह का पंचामृत से अभिषेक कर उन्हें नई पोशाक धारण कराई गई। मंदिर परिसर में भक्तों ने भक्ति भाव से पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दिनभर चले कार्यक्रमों के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही बनी रही। महंत विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि शाम को नरसिंह स्तोत्र का पाठ और महाआरती का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालु भाग लेंगे। इसके उपरांत प्रसाद वितरण भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि नरसिंह जन्मोत्सव हर वर्ष बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस आयोजन का उद्देश्य विश्व शांति और विश्व कल्याण की कामना करना है। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान नरसिंह के जयकारों के साथ उत्सव को सफल बनाया
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

