न्याय की कार्रवाई में जेसीबी से हटाया कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुआ एसटी महिला का खेत
कठूमर। क्षेत्र में प्रशासन ने एक सख्त और सराहनीय कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जनजाति की महिला को उसका हक दिलाया। तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमणकारियों के कब्जे से पीड़िता का खेत मुक्त कराकर न्याय की मिसाल पेश की।
20×27 फुट में कर रखा था पक्का कब्जा
जानकारी के अनुसार डयोठाना निवासी एसटी वर्ग की महिला लखनो देवी ने 2 जून 2025 को दर्ज परिवेदना में बताया था कि बलजीत व अन्य लोगों ने उसकी आराजी खसरा नंबर 201, रकबा 1.02 हेक्टेयर में से 20×27 वर्ग फुट भूमि पर पक्की दीवार बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है।
पीड़िता के पक्ष में आया था फैसला
मामले की सुनवाई के बाद 9 फरवरी 2026 को निर्णय पीड़िता के पक्ष में आया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की।
जेसीबी चलाकर हटवाया अतिक्रमण
बुधवार को तहसीलदार भानुप्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की सहायता से पक्की दीवार को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटवाया। कार्रवाई के बाद खेत को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कर मौके पर ही पीड़िता लखनो देवी को सुपुर्द कर दिया गया।
पीड़िता ने जताया आभार
कार्रवाई के दौरान लखनो देवी ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया। तहसीलदार ने कहा कि कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिकता है और भविष्य में भी अतिक्रमण के खिलाफ ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में प्रशासन की सक्रियता और न्याय के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट संदेश गया है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


