ग्राम रथ अभियान द्वारा पांच विधानसभा क्षेत्रों में योजनाओं का प्रसार
अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए “ग्राम रथ अभियान” संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 1 एवं 2 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचल में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा ग्राम रथ
जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत रामगढ़, थानागाजी, अलवर ग्रामीण, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ और कठूमर विधानसभा क्षेत्रों की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचेंगे और 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देंगे।
1 मई को इन ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम
1 मई को रामगढ़ क्षेत्र की अलावड़ा, मिलकपुर, ललावंडी, सैंथली, नयाबास, बगड़ राजपूत, नंगली मेघा एवं मूनपुर ग्राम पंचायतों में, थानागाजी क्षेत्र की जोधावास, मेजोड, डेरा एवं बामनवास चौगान में कार्यक्रम आयोजित होंगे।
इसी प्रकार अलवर ग्रामीण क्षेत्र की हल्दीना, कैरवाड़ा, लीली, ढाकपुरी, खरखड़ा, बिलंदी एवं जमालपुर, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ की लादिया, कीलपुरखेड़ा, डगडगा, भजेडा एवं मूंडिया तथा कठूमर क्षेत्र की सौंखरी, मक्खन का नंगला, सौंखर, सहजपुरा एवं डोरोली ग्राम पंचायतों में प्रचार किया जाएगा।
2 मई को इन क्षेत्रों में पहुंचेगा अभियान
2 मई को रामगढ़ क्षेत्र की जुगरावर, सहजपुर, जातपुर, खूटेटाकलां, पाली एवं बाम्बोली, थानागाजी की क्यारा, किशोरी, भीकमपुरा, बल्लूवास एवं सीलीबावड़ी, अलवर ग्रामीण की भण्डौड़ी, बालेटा, खारेड़ा, पृथ्वीपुरा एवं बीजवाड़ नरूका ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम होंगे।
साथ ही राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ की रामपुरा, आकोदा सिक्का, ईटोली, दानपुर एवं भूड़ा तथा कठूमर की बहरामपुर, रामपुरा, खेरली रेल, समूची एवं दातिया ग्राम पंचायतों में ग्राम रथ पहुंचेंगे।
13 विभागों की योजनाओं की जानकारी
ग्राम रथों के माध्यम से ग्रामीणों को प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है, जिसमें 13 विभागों की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई है। इससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी।
ग्रामीणों से लिया जा रहा फीडबैक
अभियान के दौरान ग्रामीणों से केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के लाभ को लेकर फीडबैक भी लिया जा रहा है, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में और सुधार किया जा सके।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि हर पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचे और अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


