More
    Homeराजस्थानअलवरतेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत

    तेज रफ्तार कार ने मचाया कहर, सड़क हादसे में युवक की मौत

    लक्ष्मणगढ़ में भीषण हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूसरा युवक गंभीर

    लक्ष्मणगढ़। अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। थाना परिसर से महज करीब 400 मीटर दूरी पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है।

    दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया
    दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया

    जानकारी के अनुसार आफरीद और उसका साथी अज्जू एक ही बाइक पर सवार होकर लक्ष्मणगढ़ से महाराजपुरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत लक्ष्मणगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलवर ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने आफरीद को मृत घोषित कर दिया, जबकि अज्जू के दोनों हाथ और पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है। अज्जू का इलाज फिलहाल एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। हालांकि हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here