मजदूर दिवस पर वैशाली नगर में दर्दनाक घटना, घर में युवक की मौत से मचा हड़कंप
अलवर। वैशाली नगर थाना क्षेत्र स्थित वीरा गार्डन के पीछे गुरुवार को एक युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
सूचना पर वैशाली नगर पुलिस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे का दरवाजा खुलवाया तो युवक पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटका हुआ मिला। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान प्रीतम बैरवा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बेलदारी का काम करता था। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मृतक के माता-पिता मजदूरी पर गए हुए थे, जबकि उसकी पत्नी करीब छह साल पहले उसे छोड़कर मायके चली गई थी।
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी हुई है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

