More
    Homeराजस्थानजयपुरमुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में सुध लेने वाला कोई नहीं, कांग्रेस...

    मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में सुध लेने वाला कोई नहीं, कांग्रेस से ही आस : टीकाराम जूली

    मुख्यमंत्री के गृह जिले में उपेक्षा का आरोप, पीड़ित परिवारों के समर्थन में उतरी कांग्रेस

    जयपुर। टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में सिलिकोसिस पीड़ितों की स्थिति को लेकर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ भरतपुर जिले की रुदावल तहसील के खेड़ा ठाकुर गांव पहुंचकर सिलिकोसिस प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं।

    नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही सिलिकोसिस पीड़ितों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार की संवेदनहीनता के कारण पीड़ित परिवार उपेक्षा का शिकार हो रहे हैं, जबकि कांग्रेस लगातार उनके साथ खड़ी नजर आ रही है।

    टीकाराम जूली ने कहा कि गांव में बड़ी संख्या में श्रमिक और उनके परिवार सिलिकोसिस जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें शासन-प्रशासन की ओर से पर्याप्त सहायता नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि सरकार को खुद आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों को संबल देना चाहिए था, लेकिन वर्तमान में विपक्ष ही अपना दायित्व निभा रहा है।

    दौरे के दौरान कई महिलाओं और विधवाओं ने नेता प्रतिपक्ष के सामने अपनी समस्याएं रखीं। पीड़ित परिवारों ने बताया कि महीनों से पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है और पालनहार योजना की राशि भी खातों में नहीं पहुंच रही। इस दौरान कई परिवारों ने आर्थिक संकट और सरकारी उपेक्षा का दर्द साझा किया।

    टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गरीब और निराश्रित महिलाएं अपने अधिकारों के लिए भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने मांग की कि लंबित पेंशन और पालनहार योजना की राशि तत्काल जारी की जाए।

    नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस सरकार के समय लागू की गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2013 में कांग्रेस सरकार ने पहली बार सिलिकोसिस नीति लागू की थी। बाद में वर्ष 2019 में राहत राशि बढ़ाकर बीमारी पर 3 लाख और मृत्यु पर 2 लाख रुपये की सहायता का प्रावधान किया गया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस शासनकाल में करीब 35 हजार मरीजों को 911 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी गई थी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सिलिकोसिस पीड़ितों को मासिक पेंशन, पालनहार योजना और निशुल्क उपचार जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई थीं, जबकि वर्तमान सरकार इन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में विफल साबित हो रही है।

    टीकाराम जूली ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता के साथ मिलकर सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here