3 मई को पांच विधानसभा क्षेत्रों की ग्राम पंचायतों में एलईडी रथ करेंगे जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार
अलवर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत 3 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण इलाकों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों तक सरकार की योजनाओं की जानकारी सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाना है।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, पशुपालन सहित 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी जाएगी।
इन विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगा ग्राम रथ अभियान
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मीणापुरा, चौराटी इस्तमूरार, घाट, बूटोली, हादरहेड़ा और रोणपुर में ग्राम रथ पहुंचेंगे।
थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत गुवाड़ा रामजी, अजबगढ़, पीपलाई और झिरी में प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत मोहब्बतपुर, जाटोली, सारंगपुरा, परसा का बास, माधोगढ़, ईंदोक और अकबरपुर में योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत उकेरी, परबैणी, चांदपुर-नायला नगर, रैणी और टहटड़ा में ग्राम रथ अभियान संचालित होगा।
कठूमर विधानसभा क्षेत्र में ग्राम पंचायत खोखर, डहरीनदांतवाड़, खेड़ा कल्याणपुर, कटैहड़ा और रामपुरा पाटन में एलईडी रथ ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देंगे।
प्रशासन का कहना है कि इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में जागरूक किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोग योजनाओं का लाभ उठा सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


