More
    Homeराजस्थानअलवरखुड़ियाना में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

    खुड़ियाना में भाजपा मंडल की बैठक, संगठन मजबूती पर मंथन

    भाजपा मंडल की बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा, कोर कमेटी का गठन

    कठूमर। भाजपा मंडल खुड़ियाना की कार्यकारिणी बैठक रविवार को शक्ति केंद्र मौलिया ग्राम में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पार्टी के पुरोधाओं के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

    बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 2026 में संगठन को और अधिक सक्रिय करते हुए केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाना प्राथमिकता रहेगी।

    बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 11 सदस्यीय कोर कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में मंडल के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शामिल किया गया है, जो संगठनात्मक निर्णय लेने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    इस दौरान बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की ऑनलाइन हाजिरी सरल ऐप के माध्यम से दर्ज की गई, जिससे डिजिटल प्रक्रिया को भी बढ़ावा दिया गया।

    बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रभारी विष्णु शर्मा मौजूद रहे। उनके साथ मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, कैलाश चंद्र यादव, सुजान सिंह चौधरी, शिवराम खटाना, रैणू चौधरी, अनीता मीना, मुकेश कोली, नीरज सैनी, गौरव शर्मा, तेजसिंह जादौन, सीताराम व्यास, मूलचंद यादव, राजबाला सैन, पूर्व मंडल अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, दिगंबर चौधरी, शिवचरण चौधरी, शोभाराम पटेल और नबल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    बैठक का समापन भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here