समारोह में सेवा कार्यों के साथ गहलोत के जन्मदिवस पर समाजसेवियों का सम्मान
अलवर। राजस्थान के गांधीवादी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन्मदिवस “सेवा संकल्प दिवस” के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक और सेवा गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह जानकारी देते हुए महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के तहत प्राचीन शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इसके साथ ही वन्य जीव-जंतुओं के लिए खाद्य सामग्री का वितरण भी किया गया।
भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे एवं पानी की टंकियों की व्यवस्था की गई, ताकि जीव-जंतुओं को राहत मिल सके। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया।
सम्मानित होने वालों में समाजसेवी एवं आईएनसीआर के प्रदेश प्रभारी सत्यनारायण शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राम प्रकाश शर्मा, शहर अध्यक्ष एवं समाजसेवी वाला प्रसाद कोली, पूर्व एसडीएम रामलाल मीणा, किशन कुंड विकास समिति के संरक्षक के.जी. गुप्ता, भगवान सहाय और मोहनलाल शर्मा शामिल रहे। सभी का गांधी टोपी, साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी पर्यावरण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष के.के. खंडेलवाल, फौजी देवेंद्र शर्मा, गौरव अरोड़ा, सरदार वीर सिंह, सीताराम शर्मा, अशोक नंदा, ओम प्रकाश अरोड़ा, सत्यनारायण सोमवंशी, ओम प्रकाश सोलंकी, भारत शर्मा, महेंद्र प्रजापत, उमेश गुप्ता, सुनील सैनी, अशोक गुप्ता, राजेश गुप्ता, बने सिंह सोनी, पुष्पेंद्र जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


