कार्यक्रम में वर्ल्ड लाफ्टर डे पर योग व हँसी के जरिए स्वास्थ्य का संदेश
अलवर। मई माह के प्रथम रविवार को मनाए जाने वाले वर्ल्ड लाफ्टर डे के अवसर पर अलवर के कम्पनी बाग में भव्य आयोजन किया गया, जिसमें दर्जनों संस्थाओं के सैकड़ों लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन आर.डी.एन.सी. मित्तल फाउंडेशन एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस अवसर पर अलवर लाफ्टर क्लब के 11 वर्ष पूर्ण होने का भी जश्न मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे योग, प्राणायाम और ध्यान के साथ हुई, ताकि लोगों को नियमित योग दिनचर्या के प्रति जागरूक किया जा सके। इसके बाद लाफ्टर योगा सत्र आयोजित हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने खुलकर हँसी के साथ स्वास्थ्य लाभ उठाया।
कार्यक्रम के दौरान जयपुर से प्रथम प्रशिक्षक डॉ. रश्मि जैन एवं डॉ. सुनील जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर सभी को बधाई दी।
लाफ्टर क्लब के संस्थापक डॉ. एस.सी. मित्तल ने बताया कि इस वर्ष का थीम “हँसी के माध्यम से विश्व शांति” है। उन्होंने कहा कि लाफ्टर योग शरीर में एंडोर्फिन हार्मोन का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे तनाव में कमी आती है, हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और पाचन क्रिया मजबूत होती है।
कार्यक्रम संयोजक गिरीश गुप्ता ने बताया कि लाफ्टर योग से तनाव में कमी, बेहतर रक्त परिसंचरण, मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता और एंग्जायटी व डिप्रेशन में राहत मिलती है। उन्होंने सभी से नियमित रूप से लाफ्टर योग अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। आर.डी.एन.सी.मित्तल फाउंडेशन अलवर से डॉ एस.सी.मित्तल , अल्का मित्तल, मित्तल हॉस्पिटल से डॉ.महेश जैन, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी से डॉ.अंकित, रामप्रकाश गुप्ता, प्रमिला गुप्ता, कम्पनी गार्डन विकास समिति के अध्यक्ष श्रवण कुमार गुप्ता, पतंजलि योग संसथान से रामदयाल चौधरी, भारतीय योग संसथान से आनन्द अग्रवाल, कैलाश चन्द, गिर्राज प्रसाद, हीना गुप्ता, संजय भारद्वाज , भारत विकास परिषद् अलवर के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता , राधे श्याम (जिला समन्वयक ), सचिव अशोक कुमार गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता,भारत विकास परिषद् अलवर शाखा के अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, लायंस क्लब अलवर मत्स्य के रुपेश गुप्ता, कविता गुप्ता, अलवर जिला स्काउट गाइड फ़ेलोशिप के हरीश कालरा, आशा कालरा , संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह ,हरविंदर अनेजा ,सुभाष नगर योगा संस्थान के नरेन्द्र, अल्का मित्तल, डॉ.महेश जैन, लाफ्टर क्लब अलवर की विनीता, सरोज डाटा, बाबा ठाकुर दास के अशोक तनेजा, मास्टर ऑफ सेरेमनी विवेक थे !
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को पौष्टिक आहार के रूप में अंकुरित मूंग, मोठ, चना, किशमिश, काजू की चाट एवं नींबू की शिकंजी वितरित की गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


