अलवर में 4 मई को ग्राम रथ अभियान का आयोजन, गांव-गांव पहुंचेगा प्रचार
अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अलवर जिले में कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत 4 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
अभियान के अंतर्गत ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर 13 विभागों की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करेंगे, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं की पूरी जानकारी मिल सके और वे इनका लाभ उठा सकें।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 मई को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीतल, जयसिंहपुरा, बूटियाणा, दीनार एवं गंडूरा में, थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालेड, हमीरपुर एवं समरा में, अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत देसूला, बेलाका, दिवाकरी, तूलेडा एवं रायबका में, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाली, बबेली, पाड़ा, लपाला एवं बैरेर में तथा कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रोनीजाथान, घोषराना-मन्या का बास, बादशू, जहाडू एवं जटवाड़ा में ग्राम रथ पहुंचेंगे।
इन ग्राम रथों के माध्यम से कृषि, पशुपालन, डेयरी, सिंचाई, ऊर्जा, सहकारिता, उद्योग, राजस्व, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति के जरिए दी जाएगी।
अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं की जानकारी को अंतिम छोर तक पहुंचाना और आमजन को लाभान्वित करना है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


