पांच विधानसभा क्षेत्रों में ग्राम रथ अभियान, ग्रामीणों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी
अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कृषक, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में 6 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ग्राम रथ पहुंचेंगे और 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी देंगे।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचकर ग्रामीणों को योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी, जिससे अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें।
6 मई को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत न्याणा, सैदमपुर, खेडामहमूद, टीकरी, मारकपुर एवं नसवारी में ग्राम रथ पहुंचेगा।
थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमका, पडाक छापली, टोडा, भूरियावास एवं आगर में भी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किथूर, जाजोर, चिकानी एवं ककराली में ग्राम रथ के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
इसी प्रकार राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिनान, डोरोली, माचाडी, पाटन, गूगडोद एवं ओडपुर में भी ग्राम रथ पहुंचेगा।
वहीं कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडा, टैटपुर कैमला, मकरेटा, बडौली एवं जावली में भी ग्रामीणों को योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।
ग्राम रथों में लगी एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो सिस्टम के माध्यम से सरकार के 13 विभागों की योजनाओं को सरल और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत किया जाएगा। इससे ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी आसानी से समझ में आएगी और वे इनका लाभ लेने के लिए प्रेरित होंगे।
प्रशासन का उद्देश्य है कि योजनाओं की जानकारी सीधे गांव-गांव तक पहुंचे, जिससे पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ उठा सकें। यह अभियान ग्रामीण विकास और जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


