More
    Homeराजस्थानजयपुररिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    रिश्वत लेते ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई

    केशवरायपाटन पंचायत समिति में 25 हजार की रिश्वत मामले में रंगे हाथ दबोचा

    बूंदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) स्पेशल यूनिट कोटा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति केशवरायपाटन की ग्राम पंचायत सखावदा के ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    एसीबी मुख्यालय जयपुर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए महानिदेशक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गोविन्द गुप्ता ने बताया कि 5 मई 2026 को परिवादी ने एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा में शिकायत दी थी।

    शिकायत में बताया गया कि परिवादी स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत सखावदा के अधीन गांवों में कचरा संग्रहण, नाली सफाई और सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई का कार्य ठेके पर करता है। परिवादी ने दो माह के बिल ग्राम विकास अधिकारी को प्रस्तुत किए थे, जो पास हो चुके थे।

    आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी सतवीर सिंह कुमावत बिलों की 1 लाख 50 हजार 377 रुपये की राशि जारी करने, सिक्योरिटी राशि वापस दिलाने तथा अन्य टेंडर कार्यों में परेशान नहीं करने की एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।

    एसीबी द्वारा 6 मई 2026 को शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि हुई।

    इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस ओमप्रकाश मीना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकुल शर्मा के नेतृत्व में एसीबी स्पेशल यूनिट कोटा की टीम ने 7 मई 2026 को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस निरीक्षक पृथ्वीराज मीना की टीम ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को परिवादी से 25 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए पंचायत समिति केशवरायपाटन कार्यालय में रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं महानिरीक्षक पुलिस श्रीमती एस. परिमला के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ जारी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here