संध्या चौपाल के जरिए ग्राम रथ योजनाओं की रोचक जानकारी, ग्रामीणों में बढ़ रहा जागरूकता का असर
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीण अंचलों में तेजी से प्रभाव छोड़ रहा है। अभियान का उद्देश्य प्रदेश के अंतिम छोर तक जरूरतमंद लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की समुचित जानकारी पहुंचाकर उन्हें लाभांवित करना है।
अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन से सुसज्जित ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर सरकार के 13 महत्वपूर्ण विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचा रहे हैं। ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और प्रचार सामग्री के माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
सरकार की योजनाओं से ग्रामीण जीवन में आ रहा बदलाव
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से खेती, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जा रही है। प्रचार सामग्री में 13 विभागों की योजनाओं का विस्तृत विवरण शामिल है। ग्रामीणों का कहना है कि योजनाओं की सही जानकारी मिलने से उन्हें सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने में आसानी हो रही है और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे रहा है।
संध्या चौपाल का बढ़ा आकर्षण
ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित हो रही संध्या चौपाल कार्यक्रमों का खासा आकर्षण देखने को मिल रहा है। इन कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के लोक कलाकार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी रोचक अंदाज में दे रहे हैं। इससे ग्रामीणों में योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ रही है।
सुझाव पेटिका में दे रहे सुझाव
ग्राम रथों के साथ सुझाव पेटिका भी लगाई गई है, जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर अपने सुझाव और शिकायतें दर्ज करा रहे हैं। इन सुझावों को राज्य स्तर तक पहुंचाया जा रहा है ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन को और प्रभावी बनाया जा सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


