ग्रामीण अंचलों में ग्राम रथ के जरिए 13 विभागों की योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार
अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 8 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के जरिए ग्रामीणों को 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना है।
इन ग्राम पंचायतों में पहुंचेंगे ग्राम रथ
रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गूजरपुर खुर्द, चौमा, चीडवा, बहरीपुर एवं टीकरी में ग्राम रथ पहुंचेंगे।
थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडा जयसिंहपुरा, घाटड़ा, खोह, तिलवाड़ एवं मल्लाना में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चांदोली, नांदनहेड़ी, भंडवाड़ा, घाटला एवं हाजीपुर में ग्राम रथों के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टोडा नागर, खोहरा, मलावली, चिमरावली गौड़ एवं कजोता में भी अभियान संचालित होगा।
वहीं कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोलिया, खुडियाना, जाडला, बाडला, नूरपुर, गंजपुर एवं बड़ौदाकान में ग्राम रथ पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देंगे।
अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन और ऑडियो-वीडियो माध्यम से ग्रामीणों को योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


