स्काउट गाइड गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर 6 कब और 6 बुलबुल को मिला सम्मान
अलवर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वावधान में आयोजित गोल्डन अवॉर्ड सेरेमनी कार्यक्रम में कब बुलबुल एक्टिविटी के तहत राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले 6 कब और 6 बुलबुल को सम्मानित किया गया।
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड की प्रतिनिधि श्रीमती विजयलक्ष्मी रोहिला ने बताया कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य बच्चों को हर परिस्थिति में स्वयं को समायोजित करना सिखाना है। यह प्रशिक्षण उनके दैनिक जीवन और गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है।
उन्होंने बताया कि सेंट एंसलम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में आयोजित समारोह में कब और बुलबुल को हीरक पंख एवं गोल्डन अवॉर्ड पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने कहा कि कब बुलबुल एक्टिविटी का उद्देश्य “कोशिश करो” की भावना के साथ खेल-खेल में बच्चों का शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, आध्यात्मिक एवं भौतिक विकास करना है।
कार्यक्रम में उन्होंने विद्यालयों के अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं को स्काउट गाइड गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान भी किया।
सीओ स्काउट राजेन्द्र मीणा ने विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ते रहने और अनुशासन के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
सेंट एंसलम विद्यालय के प्रधानाचार्य जोसफ ने कहा कि स्काउट गाइड ऐसी गतिविधि है, जो बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और उन्हें जीवन जीने की कला सिखाती है।
कार्यक्रम के अंत में फ्लॉक लीडर पूनम तायल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अनुज बाला चौहान, विद्यालय स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


