More
    Homeराजस्थानअलवरएमजेएफ लायन डॉ. रिंकू मेहता बने लायंस क्लब प्रांत के कैबिनेट सचिव,

    एमजेएफ लायन डॉ. रिंकू मेहता बने लायंस क्लब प्रांत के कैबिनेट सचिव,

     खैरथल मंडी क्लब के लिए गौरव का क्षण

    खैरथल।
    एमजेएफ लायन डॉ. रिंकू मेहता को लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट में कैबिनेट सचिव (अवार्ड्स) नियुक्त किया गया है। यह सम्मान लायंस क्लब खैरथल मंडी के लिए गौरव का विषय बन गया है।

    नवनियुक्त सचिव डॉ. मेहता ने इस उपलब्धि पर कहा कि, “यह पद और सम्मान खैरथल मंडी क्लब के लिए अत्यंत सम्मान की बात है। इससे हमारे क्लब की प्रतिष्ठा और ऊंची हुई है।”

    उन्होंने इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल एमजेएफ लायन नितिन मांगलिक, वर्तमान प्रांतपाल सुधीर बाजपेयी, अन्य सभी पूर्व प्रांतपालों, वरिष्ठ लायन सदस्यों और खैरथल मंडी क्लब के सभी साथियों का आभार प्रकट किया।

    डॉ. रिंकू मेहता ने भरोसा दिलाया कि, “इस वर्ष सेवा गतिविधियों में हमारा प्रांत एक नया आयाम स्थापित करेगा। हम सभी मिलकर समाज के लिए अधिक से अधिक उपयोगी कार्य करेंगे।”

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here