More
    Homeराजस्थानजयपुरस्मृति वन विस्तार में रोपित होंगे पीपल–बरगद सहित 30 हजार प्राणवायु पौधे:...

    स्मृति वन विस्तार में रोपित होंगे पीपल–बरगद सहित 30 हजार प्राणवायु पौधे: जाजू ने की मांग

    भीलवाड़ा। पीपुल फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने स्मृति वन विस्तार क्षेत्र की 100 बीघा रिक्त भूमि पर प्राणवायु देने वाले अधिक उम्र के पौधों के रोपण की मांग की है। उन्होंने उद्यान अधीक्षक मोहम्मद रफी के साथ स्थल का निरीक्षण कर जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु एवं सचिव ललित गोयल को इस संबंध में पत्र लिखा है।

    जाजू ने पत्र में स्मृति वन में 30 हजार पौधे लगाने का प्रस्ताव दिया है, साथ ही तीन वर्षों तक उनकी सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग भी रखी है। इस परियोजना की शुरुआत में 5 हजार पौधों के लिए नगर विकास न्यास द्वारा निविदा जारी की गई है।

    प्रस्ताव के अनुसार, स्मृति वन में पीपल और बरगद के 1-1 हजार पौधे रोपित किए जाएंगे। इनके साथ नीम, ईमली, अमलतास, करंज, मोलश्री, अर्जुन, सिन्दूर, कदम, शीशम, आंवला, जंगल जलेबी, जामुन, बेर, कचनार, बहेड़ा, बकायन, सहजना, शेमल, बिल्वपत्र, गूलर, खेजड़ी आदि जैसे पौधे भी शामिल होंगे।

    जाजू ने सुझाव दिया है कि सभी पौधे अधिक उम्र के हों, जिनकी ऊंचाई 5 फीट से कम न हो। साथ ही उन्होंने पौधारोपण से पूर्व मिट्टी बदलवाकर खाद मिलाने की प्रक्रिया अपनाने का आग्रह भी किया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here