More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम रथ अभियान से गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

    ग्राम रथ अभियान से गांवों तक पहुंचेगी योजनाओं की जानकारी

    ग्राम रथ अभियान के तहत 9 मई को पांच विधानसभा क्षेत्रों में होगा प्रचार-प्रसार

    अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत 9 मई को पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर 13 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को प्रदान करेंगे।

    रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में ग्राम रथ ग्राम पंचायत गढ़ी, धनेटा, नीकच, शोयडा करमाली, मुबारिकपुर, रघुनाथगढ़ एवं बलरामपुर पहुंचेगा। वहीं थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में गोवर्धनपुरा, टहला, राजोरगढ़, घेवर, नाडु एवं तालाब ग्राम पंचायतों में योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    इसी प्रकार अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भजीट, भूगोर, केसरपुर, पलखड़ी एवं उमरैण में ग्राम रथ पहुंचेगा। राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बेरला, ठुमरेला, मौजपुर, शहदका एवं रोनिजाजाट ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे।

    कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिगरिया, बलदेवपुरा, मथुराहेड़ा, इंद्रावली, टिटपुरी, सिटाहेड़ा, कांकरोली एवं ईसरोता में भी ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को कृषि, पशुपालन, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर अधिकाधिक लाभान्वित करना है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here