DISBURSED स्टेटस के बाद भी खाते में छात्रवृत्ति राशि नहीं आने पर जिला कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विभिन्न शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है, लेकिन कई विद्यार्थियों के बैंक खातों में त्रुटियां होने के कारण राशि जमा नहीं हो पा रही है।
उन्होंने बताया कि जिन विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन का स्टेटस “DISBURSED” दिखा रहा है, लेकिन राशि अब तक बैंक खाते में प्राप्त नहीं हुई है, वे अपने जनाधार, मुखिया एवं बैंक पासबुक में आवश्यक सुधार करवाकर आवेदन की प्रिंट कॉपी सहित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, अलवर कार्यालय में उपस्थित हों।
विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति एवं अति पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को 60 दिवस के भीतर अथवा चालू वर्ष के 10 अप्रैल से पूर्व (जो भी पहले हो) आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। समय पर त्रुटि सुधार नहीं कराने पर छात्रवृत्ति राशि स्वतः राजकोष में जमा हो जाएगी।
विभाग ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपने बैंक खाते और दस्तावेजों की जानकारी समय रहते जांच लें, ताकि छात्रवृत्ति राशि प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

