पाइपलाइन अनुदान से सिंचाई बनी आसान, ग्राम रथ अभियान में किसान ने साझा किए अनुभव
अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान जिलेभर में ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक कर रहा है। एलईडी युक्त ग्राम रथ गांव-गांव और ढाणियों तक पहुंचकर किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों को विभिन्न विभागों की योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

इसी अभियान के दौरान लक्ष्मणगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत मौजपुर निवासी किसान चंगेज खान ने कृषि विभाग की पाइपलाइन योजना से मिले लाभ के अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि पहले खेतों में पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पाने के कारण फसल उत्पादन प्रभावित होता था और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
चंगेज खान ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्हें पाइपलाइन योजना की जानकारी मिली। योजना के तहत पाइप खरीदने के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा था। उन्होंने तुरंत आवेदन किया और कुछ समय बाद उन्हें 18 हजार रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ।
अनुदान मिलने के बाद उन्होंने अपने ट्यूबवेल से खेत के अंतिम हिस्से तक पाइपलाइन बिछा दी। अब खेतों में समय पर और पर्याप्त सिंचाई हो रही है, जिससे फसल उत्पादन बढ़ा है और आय में भी इजाफा हुआ है। किसान ने कहा कि अब कम पानी में अधिक सिंचाई संभव हो रही है और खेती पहले से अधिक लाभकारी बन गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की योजनाएं ग्रामीण किसानों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आ रही हैं। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से गांवों तक पहुंच रही जानकारी से अब अधिक किसान सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आगे आ रहे हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

