More
    Homeदेशडिजिलॉकर पर बड़ा अपडेट, CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत

    डिजिलॉकर पर बड़ा अपडेट, CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द जारी होने के संकेत

    डिजिलॉकर और उमंग ऐप पर उपलब्ध होगी सीबीएसई 12वीं की डिजिटल मार्कशीट, रिजल्ट जल्द आने के संकेत

    नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12वीं के परिणामों का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। डिजिलॉकर की हालिया गतिविधियों और सोशल मीडिया अपडेट्स के बाद यह माना जा रहा है कि बोर्ड किसी भी समय रिजल्ट जारी कर सकता है।

    इस वर्ष सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में 18 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे, जो अब अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार डिजिलॉकर ने रिजल्ट होस्टिंग को लेकर अपडेट साझा किया है। आमतौर पर डिजिलॉकर पर इस प्रकार की गतिविधियों के 24 से 48 घंटे के भीतर बोर्ड परिणाम जारी करता है। हालांकि सीबीएसई की ओर से अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख और समय घोषित नहीं किया गया है।

    विशेषज्ञों का मानना है कि परिणाम इसी सप्ताह जारी किए जा सकते हैं।

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपनी प्रोविजनल डिजिटल मार्कशीट डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से देख सकेंगे। डिजिटल स्कोरकार्ड छात्रों को कॉलेज और अन्य संस्थानों में तुरंत प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेगा।

    मूल अंकतालिका और प्रमाण पत्र बाद में संबंधित स्कूलों के माध्यम से वितरित किए जाएंगे। डिजिलॉकर पर रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और पिन की आवश्यकता होगी।

    छात्र अपना परिणाम इन आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स पर देख सकेंगे:

    बोर्ड की ओर से छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट्स और प्लेटफॉर्म्स से ही जानकारी प्राप्त करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here