मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कार्यक्रम, तकनीकी जागरूकता और स्वच्छता का दिया संदेश
कठूमर। मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर रविवार को श्री श्याम प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विशेष जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नेहा जैदोन के निर्देशन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, नवाचार और तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्रौद्योगिकी के महत्व, आधुनिक तकनीकी कौशल, रोजगार के अवसरों और नवाचार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान युवाओं के भविष्य निर्माण की सबसे महत्वपूर्ण आवश्यकता बन चुका है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान और तकनीक से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में नवाचार, नई सोच और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह देखने को मिला।
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत दीपक बालोत द्वारा विद्यार्थियों के लिए विज्ञान और तकनीक आधारित प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर तकनीकी विषयों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर दिए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सौरभ कुमार नामा को प्रथम, हर्ष कुमार मीना को द्वितीय तथा रघुराज सिंह सैनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।
आयोजकों ने कहा कि तकनीकी प्रगति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी समान रूप से आवश्यक है। इस दौरान विद्यार्थियों में टीमवर्क, जिम्मेदारी और सामाजिक सहभागिता की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्चना फाउंडेशन और श्री श्याम आईटीआई कॉलेज का विशेष सहयोग रहा।
अंत में संस्थापक अशोक कुमार शर्मा, अजीत सिंह गुर्जर, विवेक कुमार शर्मा, वीरेंद्र सैनी, सुल्तान सिंह, हरीश चंद, दौलत राम सहित समस्त स्टाफ तथा मजिस्ट्रेट कोर्ट कठूमर से पीएलवी वीरेंद्र कुमार नूंगरवार ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने युवाओं से तकनीकी शिक्षा अपनाकर देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


