More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम रथ अभियान से किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी, तारबंदी से...

    ग्राम रथ अभियान से किसानों को मिली योजनाओं की जानकारी, तारबंदी से लालाराम मीणा की फसल सुरक्षित

    ग्राम रथ अभियान के तहत तारबंदी योजना से लाभान्वित हुए किसान, पशुओं से फसल नुकसान की समस्या हुई दूर

    अलवर। भजन लाल शर्मा के निर्देशन में ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए संचालित ‘ग्राम रथ अभियान’ के माध्यम से किसानों और पशुपालकों तक विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है।

    इसी क्रम में लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव हरसाणा निवासी किसान लालाराम मीणा को तारबंदी योजना का लाभ मिलने से उनकी फसल सुरक्षित हो गई है और आय में भी वृद्धि हुई है।

    लाभार्थी लालाराम मीणा ने बताया कि खेत में तारबंदी नहीं होने के कारण आवारा पशु और वन्य जीव अक्सर खेत में घुसकर फसल को नुकसान पहुंचाते थे। इससे उन्हें हर समय फसल खराब होने की चिंता बनी रहती थी।

    उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के पर्यवेक्षक द्वारा उन्हें तारबंदी योजना की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने योजना का लाभ लिया। खेत के चारों ओर तारबंदी होने से अब उनकी फसल पशुओं और वन्य जीवों से सुरक्षित हो गई है।

    किसान लालाराम मीणा ने कहा कि फसल सुरक्षित रहने से उनकी आय में वृद्धि हुई है और जीवन स्तर में भी सुधार आया है। उन्होंने बताया कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को सरल और सुगम भाषा में सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल रही है, जो गांव के लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

    लाभार्थी ने योजना का लाभ दिलाने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here