More
    Homeराजस्थानजयपुरटैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, मेड़ता में बच्चों के साथ बड़ा हादसा टला

    टैम्पो अनियंत्रित होकर पलटा, मेड़ता में बच्चों के साथ बड़ा हादसा टला

    मेड़ता सिटी (नागौर): जिले के पांचडोलिया गांव में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सुबह करीब 8 बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक टैम्पो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के वक्त टैम्पो में गुरुकुल शिक्षण संस्थान नेतड़िया के कक्षा 1 से 8वीं तक के करीब 10 छात्र-छात्राएं सवार थे।

    टायर निकलने से अनियंत्रित हुआ वाहन

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार, चलते टैम्पो का टायर अचानक निकल गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। टैम्पो पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आस-पास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत दौड़कर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिजनों को सूचित किया। हालांकि, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    अस्पताल में तुरंत मिला उपचार

    हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को मेड़ता के उपजिला चिकित्सालय ले जाया गया। वहां डॉ. ललित चौधरी, डॉ. आर. सी. चौधरी और डॉ. चंद्रशेखर की टीम ने बच्चों का त्वरित उपचार किया। घायलों में हिमांशी, खुशी, प्रदीप, गुड़िया, तनवीर, अंजली, भावेश और संदीप सहित अन्य बच्चे शामिल थे। सभी को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    परिजनों ने ली राहत की सांस

    दुर्घटना की खबर मिलते ही अभिभावकों में हड़कंप मच गया और वे बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में बच्चों को सुरक्षित और सामान्य स्थिति में देखकर माता-पिता ने राहत की सांस ली। उपचार के बाद सभी बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ग्रामीणों ने एंबुलेंस चालक हरेंद्र तेतरवाल की तत्परता की भी सराहना की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here