More
    Homeराजस्थानजयपुरसरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च...

    सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष

    जयपुर। जैसलमेर जिले के सुविख्यात लोक आस्था की धरा रामदेवरा में सोमवार देर रात आयोजित रात्रि चौपाल  एवं जनसुनवाई कार्यक्रम जनसंवाद, संवेदनशील प्रशासन एवं जनसेवा का सशक्त उदाहरण बन गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खींवसर एवं राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को गंभीरता एवं आत्मीयता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही त्वरित एवं समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री खींवसर ने कहा कि बाबा रामदेव की पावन धरा पर आकर आमजन की समस्याओं को सीधे सुनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान एवं अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए प्रभावी अभियान चला रही है। ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जा रही है ताकि पात्र व्यक्ति सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ उठा सके।
    प्रभारी मंत्री ने विशेष रूप से मरूस्थलीय क्षेत्र में भीषण गर्मी को देखते हुए पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूर-दराज की ढाणियों तक नियमित पानी और बिजली पहुंचना सुनिश्चित होना चाहिए। आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होए इसके लिए प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य करे।उन्होंने जिला प्रशासन को अवैध पेयजल कनेक्शनों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा और अधिक सशक्त आधार-

    प्रभारी मंत्री श्री खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार पश्चिमी राजस्थान में चिकित्सा सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि जैसलमेर जिले में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं फार्मासिस्ट के रिक्त पदों को भरा जा रहा है एवं चिकित्सा संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

    उन्होंने कहा कि 100 नए सब सेंटर स्थापित किए जा रहे हैं ताकि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। सरकार आधुनिक तकनीक आधारित स्वास्थ्य सेवाओं को गांवों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।एचपीवी वैक्सीनेशन योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए निःशुल्क टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि निर्धारित लक्ष्य के विरूद्ध लाखों बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है और इसका संपूर्ण खर्च केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, युवाओं, पशुपालकों एवं जरूरतमंद वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। किसान सम्मान निधि योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के खातों में सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का ऐतिहासिक कार्य किया जा रहा है।

    डॉ. चतुर्वेदी ने कहा कि ग्राम रथ अभियान का उद्देश्य केवल योजनाओं की जानकारी देना नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से जोड़कर उसके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाना है।
    इस अवसर पर जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने आश्वस्त किया कि जनसुनवाई में प्राप्त पानीए बिजलीए सड़क, चिकित्सा एवं शिक्षा से संबंधित समस्याओं का प्रशासनिक स्तर पर प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बालिकाओं को निःशुल्क एचपीवी वैक्सीन लगवाने एवं  ग्राम रथ अभियान के माध्यम से संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here