स्कीम नंबर 8 में पानी सप्लाई लाइन टूटने पर पार्षद ने विभागीय लापरवाही बताई
अलवर। शहर की स्कीम नंबर 8 स्थित जलदाय विभाग की पानी सप्लाई लाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे क्षेत्र में लोगों में नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय पार्षद अंशुल सैनी ने इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम बताया है।

पार्षद अंशुल सैनी ने कहा कि एक ओर शहर में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर पाइपलाइन टूटने के कारण बड़ी मात्रा में पानी व्यर्थ बह गया। उन्होंने इस घटना को गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारियों पर सवाल उठाए।
वार्ड नंबर 35 के पार्षद अंशुल सैनी ने जलदाय विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर जल्द से जल्द क्षतिग्रस्त लाइन को बदलने और पूर्व की भांति घरों में पानी की नियमित सप्लाई शुरू कराने की मांग की है।
घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने भी जल्द समाधान की मांग की है, ताकि पेयजल संकट से राहत मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

