More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जताया विरोध

    अलवर में नीट परीक्षा विवाद पर कांग्रेस का प्रदर्शन, जताया विरोध

    नगली सर्किल पर नीट परीक्षा मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया

    अलवर। नीट परीक्षा रद्द होने और परीक्षा प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं को लेकर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से नगली सर्किल पर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

    प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रकाश गंगावत और पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश मिश्रा ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं छात्र मौजूद रहे।

    प्रकाश गंगावत ने कहा कि नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही गड़बड़ियों ने लाखों छात्रों और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में विफल रही है।

    उन्होंने कहा कि छात्र लंबे समय तक मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन अव्यवस्थाओं के कारण उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं योगेश मिश्रा ने आरोप लगाया कि परीक्षा रद्द होने के मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं, उनका संबंध भाजपा से बताया जा रहा है।

    उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास कर रही है।

    प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन छात्रों के हितों की रक्षा और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग को लेकर किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद नहीं हुआ तो कांग्रेस सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन तेज करेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here