बसवा मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना, गंभीर घायल युवक को अलवर किया रेफर
राजगढ़। राजगढ़-बांदीकुई सड़क मार्ग के मध्य स्थित बसवा मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक के चाचा के लड़के मनीष सैनी ने बताया कि बांदीकुई निवासी पप्पूलाल सैनी अपने साथी पिंटू सैनी के साथ बाइक पर सवार होकर बसवा से काम कर वापस अपने घर बांदीकुई लौट रहे थे।
इसी दौरान बसवा मोड़ के समीप सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने पप्पूलाल सैनी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर घायल पिंटू सैनी को प्राथमिक उपचार के बाद अलवर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलने पर बसवा पुलिस राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया।
फिलहाल पुलिस सड़क दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


