बिराई माता बस्ती में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे परामर्श
सेवा भारती समिति एवं संत सुखदेव शाह चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में समाज के जरूरतमंद एवं आमजन के लिए 17 मई को निशुल्क मल्टी स्पेशलिटी चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक केशव आदर्श विद्या मंदिर, बिराई माता बस्ती, बुद्ध विहार, अलवर में आयोजित होगा।
विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं
निशुल्क शिविर में अस्थि रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोग, सामान्य मेडिसिन तथा बाल एवं शिशु रोग से संबंधित विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन और सीबीसी जैसी महत्वपूर्ण जांचें भी निःशुल्क की जाएंगी। जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाओं का वितरण भी मुफ्त किया जाएगा।
आमजन से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील
आयोजकों ने क्षेत्र के नागरिकों, माताओं एवं बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
समिति के अनुसार यह निशुल्क चिकित्सा शिविर समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर आयोजित किया जा रहा है, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

