More
    Homeमनोरंजन41वें जन्मदिन पर नुसरत का ग्लैमरस अंदाज, सेलेब्स संग मनाया खास दिन

    41वें जन्मदिन पर नुसरत का ग्लैमरस अंदाज, सेलेब्स संग मनाया खास दिन

    बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नुसरत भरूचा ने 17 मई को अपना 41वां जन्मदिन बेहद शानदार अंदाज में मनाया। इस खास मौके पर उन्होंने एक भव्य बर्थ-डे पार्टी का आयोजन किया, जिसमें ग्लैमर इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शामिल हुए। नुसरत ने अपने इस खास दिन की कुछ बेहद खूबसूरत और इनसाइड तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

    जन्मदिन की महफिल में नुसरत भरूचा गुलाबी रंग की बेहद स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जिसमें उनका लुक बेहद अट्रैक्टिव और ग्लैमरस लग रहा था।

    जैकी-रकुलप्रीत संग की जमकर मस्ती

    सामने आई तस्वीरों में नुसरत भरूचा अपनी खास दोस्त और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और उनके पति, फिल्म निर्माता जैकी भगनानी के साथ खूब मस्ती और पोज देती नजर आ रही हैं। इस पार्टी के लिए रकुलप्रीत और जैकी ने मैचिंग आउटफ़िट्स चुने थे, जिसमें यह कपल बेहद खूबसूरत लग रहा था।

    जैकलिन फर्नांडीस का स्टाइलिश अंदाज

    एक अन्य तस्वीर में नुसरत अपनी करीबी दोस्त और अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीस के साथ नजर आ रही हैं। जैकलिन ने इस स्टार-स्टडेड पार्टी के लिए चीता प्रिंट का टॉप और ब्लैक स्कर्ट कैरी की थी, जिसमें उनका अंदाज हमेशा की तरह कमाल का लग रहा था।

    कैजुअल लुक में पहुँचीं मृणाल ठाकुर, अभिषेक बनर्जी ने बिखेरा डांस का जलवा

    नुसरत के इस जश्न में शामिल होने के लिए अभिनेत्री मृणाल ठाकुर भी पहुँचे। मृणाल ने पार्टी के लिए एक सिंपल और कूल लुक चुना, जिसमें उन्होंने व्हाइट क्रॉप टॉप के साथ ब्लू डेनिम जींस पहनी थी। नुसरत ने मृणाल के साथ भी कई खुशनुमा तस्वीरें शेयर की हैं।

    इसके अलावा, नुसरत के को-स्टार और बेहतरीन अभिनेता अभिषेक बनर्जी भी इस सेलिब्रेशन का हिस्सा बने। वह पार्टी की तस्वीरों और वीडियो में दोस्तों के साथ जमकर थिरकते और डांस फ्लोर पर धमाल मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

    करीबी दोस्तों और सितारों से सजी महफिल

    नुसरत की इस शानदार बर्थ-डे नाइट में बॉलीवुड के उनके कई करीबी दोस्तों और फिल्मी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों में नुसरत को अपने दोस्तों के ग्रुप के बीच बैठकर खिलखिलाते और लाइफ के इस नए साल को खुलकर एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। उनके फैंस और सह-कलाकार भी सोशल मीडिया पर कमेंट कर उन्हें जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here