थिनर से भड़की आग: करंट लगने के बाद मजदूर गंभीर घायल
खैरथल। औद्योगिक क्षेत्र में मकान तोड़ने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज करंट लगने से एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाई और घायल श्रमिक को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार श्रमिक बुधराज एक मकान की दीवार तोड़ने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह शब्बल से दीवार तोड़ रहा था कि दीवार के अंदर से गुजर रही बिजली की वायरिंग में शब्बल लग गया। वायरिंग से संपर्क होते ही तेज धमाका हुआ और चिंगारियां निकलने लगीं। करंट के जोरदार झटके से बुधराज उछलकर पास में रखी थिनर की शीशी पर गिर पड़ा।
बताया जा रहा है कि थिनर के संपर्क में आते ही उसके कपड़ों में भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आग बुझाकर घायल श्रमिक को खैरथल अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अलवर ज़िला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। फिलहाल घायल श्रमिक का उपचार जारी है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


