More
    Homeराजस्थानखैरथलपति-पत्नी विवाद में हैवानियत: 8 माह की बच्ची को पिलाया तेजाब

    पति-पत्नी विवाद में हैवानियत: 8 माह की बच्ची को पिलाया तेजाब

    घरेलू विवाद की हैवानियत: ICU में जिंदगी की जंग लड़ रही मासूम

    भिवाड़ी। इंसानियत को झकझोर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के बाद एक मां पर अपनी ही आठ माह की मासूम बेटी को तेजाब पिलाने का आरोप लगा है। घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई और उसे गीतांजलि बाल अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

    जानकारी के अनुसार भिवाड़ी निवासी मोहित ने बताया कि उसकी पत्नी सपना ने फोन कर पीहर जाने की इच्छा जताई थी। मोहित ने उसे समझाया कि फिलहाल कंपनी से छुट्टी नहीं मिल पा रही है और छुट्टी मिलते ही वह उसे पीहर छोड़ आएगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

    आरोप है कि विवाद के बाद गुस्से में आकर सपना ने अपनी आठ माह की बेटी को तेजाब पिला दिया। तेजाब पीते ही बच्ची की हालत बिगड़ गई। परिजन घबरा गए और तुरंत उसे भिवाड़ी के अस्पताल लेकर पहुंचे।

    प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलवर रेफर कर दिया। फिलहाल बच्ची का उपचार गीतांजलि शिशु अस्पताल के ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।

    घटना के बाद परिवार सदमे में है, वहीं इलाके में मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here