आग लगने के कई दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
अलवर। शहर के विजय मंदिर थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर डडीकर गांव में खोखे में आग लगाने की घटना को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में मंगलवार को गांव में ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार 13 मई की रात गांव में स्थित एक खोखे में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी थी। आगजनी की घटना में खोखा पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद से ही ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है।
बैठक के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि घटना को कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।
ग्रामीण जय किशन ने बताया कि गांव के लोगों ने एकजुट होकर प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


